#JaunpurNews : विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बने अजय बाबू सेठ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित सेठ साइकिल स्टोर भवन पर मंगलवार की शाम विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभागाध्यक्ष डा. उदयराज सिंह द्वारा बैठक में सर्व सम्मति से अजय बाबू सेठ को नगर अध्यक्ष मनोनित किया।
विहिप के विभागाध्यक्ष डा. उदयराज सिंह ने बताया की परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से अजय बाबू सेठ को नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया। अजय बाबू परिषद के कार्य को नगर में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उनपर पूरा विश्वास है कि सनातन धर्म संस्कृति और विश्व हिन्दू परिषद को अपनी टीम के साथ मिलकर मजबूत करेंगे।वहीं मनोनीत अध्यक्ष अजय बाबू सेठ ने कहा कि कार्यकारिणी का गठन करके सभी के सहयोग से काम करने का पूरा प्रयास करूंगा।
इस मौके पर संत श्री श्याम जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री डा. समर बहादुर सिंह, संगठन मंत्री विकास, जिला मंत्री संजीव, संघ प्रमुख जय नारायण सिंह, नगर संघ चालक दीलीप, बजरंग दल जिला मिलन प्रमुख जगदम्बा प्रसाद सिंह, समाजसेवी प्रशांत अग्रहरि, सचिन वर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाहक हनुमान प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

