नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। खेतासराय पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आज़म खान ने मंगलवार को नगर के सलारगंज मोहल्ले में जनसंपर्क के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि एनडीए विकास और रोजगार के मुद्दों पर फेल है, जिससे वह सांप्रदायिकता का सहारा लेकर चुनावी नैया को पार करने की कोशिश कर रही है, जिसको जनता ने नाकार दिया है, क्योंकि लोकतंत्र में सम्प्रदायिकता का कोई स्थान नहीं है। इंडिया गठबंधन नफरत के दौर में मोहब्बत का पैगाम लेकर आया है और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। भाजपा किसान, नौजवान, रोजगार जनता के मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा ना करके धार्मिक उन्माद फैला रही है, क्योंकि 10 सालों में डबल इंजन के सरकार की जनता समीक्षा कर रही है तो खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। इस बार जनता ने मूड बना लिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के भविष्य के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण है पेपर लीक होना। नौकरी मांगने पर लाठियां मिल रही है। भाजपा सरकार की इतना दकियानूसी सोच है कि यदि युवा नौकरी या रोजगार करेगा तो भाजपा का झंडा कौन उठाएगा? इनकी दुकान बंद हो जाएगी। इस दौरान सभासद विवेक यादव (गोलू), मो. असलम खान, खालिद सभासद, मो. आसिम सभासद, शोहराब खान, शुभम यादव, शकील आतिश समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
 |
| AD |
 |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad
|