नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने जिले के नामी गिरामी डांसर को पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। दो दिन पूर्व पवन प्लाजा में उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटकती हुई लाश पायी गई थी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र पुराने स्टेट बैंक के पास स्थित पवन प्लाजा बिल्डिंग के तीसरे तल पर 2013 से कृष्णा मिश्रा उर्फ कृष्णा पंडित जस्ट डांस फाउंडेशन ने नाम से डांस क्लास चलते है तथा इसी भवन में रहते हैं। 16 मई को दोपहर में उनकी 24 वर्षीय पत्नी खुशबू मिश्रा की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली थी। यह जानकारी होते ही इस भवन में रहने वालों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। इसकी शादी दिसम्बर 2020 में हुई थी। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक महिला के पति कृष्ण मुरारी मिश्रा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही थी।
 |
| AD |
 |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad
|