नया सवेरा नेटवर्कजौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के समीप शुक्रवार भोर में बस को पास देते समय अनियंत्रित ट्रेलर खाई में चली गई। ड्राइवर ने ट्रेलर से कूदकर जान बचा ली है। ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर शुक्रवार भोर में समान खाली कर शाहगंज की तरफ से एक ट्रेलर आ रही थी। जानकारी के अनुसार जब वह लपरी गांव के समीप पहुंची ही थी तभी जौनपुर के तरफ से सवारी भरकर तेज गति से आ रही बस ने साइड मार दी। ट्रेलर चालक जितेंद्र ने बताया कि बस की गति तेज और साइड लगने के चलते ट्रेलर खड्डे में जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर गांव में सो रहे लोग जाग गए। पास आकर देखा तो ट्रेलर खाई में पेड़ से टकराई हुई थी। आननफानन में लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर उतार और उसे निजी चिकित्सक के पास प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सक ने बताया कि ड्राइवर अब खतरे से बाहर है। लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर ट्रेलर को बाहर निकला गया।
 |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad
|
 |
| Ad |