#JaunpurNews : पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर संभाली कमान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर, मछलीशहर लोकसभा चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट
जौनपुर। जिले की जौनपुर तथा मछलीशहर लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराने के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार की शाम तक पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंच कर चुनाव की कमान संभाल ली। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से शुक्रवार सुबह पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। मतदान व सुरक्षाकर्मी ईवीएम के साथ निर्धारित बूथों के लिए वाहनों से रवाना हुए। शाम तक पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई।
निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1141 मतदान केन्द्र तथा 1955 मतदेय स्थल बनाए गए हैं जबकि मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में कुल 1187 मतदान केन्द्र तथा 1944 मतदेय स्थलों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जौनपुर सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में है, इनके भाग्य का फैसला 19 लाख 37 हजार 237 मतदाता करेंगे। जिसमे 10 लाख, 26 हजार 234 पुरुष, 9 लाख, 50 हजार 912 महिला और 91 थर्ड जेंडर मतदाता है।
मछलीशहर (सुरक्षित) सीट पर 12 उम्मीदवार ताल ठोक रहे है, इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 लाख 40 हजार 605 वोटर्स करेंगे, जिसमे 10 लाख 16 हजार 490 पुरुष, 9 लाख 24 हजार 46 महिला और 69 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक प्रबंध किए हैं। निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया है। डीएम रविन्द्र कुमार मांदड ने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि वह बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)