#JaunpurNews : चंदवक में राजस्व विभाग ने रास्ते से हटवाया अवैध कब्जा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एसडीएम सुनील कुमार भारती के निर्देश पर चंदवक क्षेत्र के गोठौली गांव में रास्ते पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर रास्ता बाधित करने के विवाद का निस्तारण हो गया। नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व राजस्व टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माण तोड़वाकर हटवा दिया।



गोठौली गांव में सार्वजनिक रास्ते पर मातबर पांडेय पर आरोप था कि अवैध निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिए हैं। विवाद एक साल से चल रहा रहा था, जिसका निस्तारण करते हुए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने 30 अप्रैल को अवैध निर्माण हटवाने का निर्देश दिया था। उसी आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माण हटवा दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सरोज, कानूनगो तिलकधारी सिंह, लेखपाल नीलम, नवनीत सिंह, श्रीराम, दुर्गेश यादव व थानाध्यक्ष चंदन राय पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ