#JaunpurNews :पहले बदहाल था देश, आज दुनिया में बज रहा डंका : धामी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

बदलापुर, जौनपुर। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाया था। हमने युवाओं को टैबलेट थमाया है। पहले बम चलते थे, लेकिन अब हर-हर बम-बम के साथ बेखौफ होकर कांवरिया चल रहे हैं। वह शनिवार को सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत बदहाल था। आज देश की जनता विकसित भारत के रूप में नए भारत को देख रही है। उन्होंने सपा, कांग्रेस व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि राम पर आस्था रखने वाले विकास कर सकते हैं, आतंकियों के मुकदमे वापस लेने वाले नहीं।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता राष्ट्रवाद के साथ खड़ी है। पिछले चरणों में भाजपा को प्रदेश की सभी सीटें मिलनी तय है, जबकि तीसरे चरण में चल रहे मतदान के कार्य में जनता के रूझान को देखते हुए दस की दस सीट भाजपा के खाते में जा रही है। आज देश के प्रधानमंत्री भारत की अस्सी करोड़ की जनता को फ्री में अनाज देखनें का काम कर रही है। पहले का भारत बदहाल था। गरीब भूख से मर रहा था । व्यापारियों से रंगदारी की वसूली की जा रही थी । अन्नदाता अआत्महत्या करनें को मजबूर था । नौजवान पलायन कर रहा था । मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में आतंकवाद समाप्त हो चुका है। उन्होनें भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में मतदान कर देश में फिर से भाजपा की सरकार बनानें तथा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनानें का आहृवान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह , राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवैदी , विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ,विधायक रमेश सिंह ,एम एल सी वृजेश सिंह प्रिंसू , पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह , प्रदेश के पार्टी प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह , भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ,चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह आदि उपस्थित थे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ