#JaunpurNews :समाज विकास क्रांति पार्टी के किसी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया साहस
मल्हनी क्षेत्र के कई गांव में की जनसभा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान को धार देने में जुट गए हैं। सपा भाजपा बसपा और समाज विकास क्रांति पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।
इसी कड़ी में लोकसभा सदर से समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक सिंह ने भी चुनाव जीतने के लिए जनता जनार्दन की चौखट पर दस्तक देते नजर आ रहे हैं। अशोक सिंह ने शनिवार को मल्हनी विधानसभा के कई गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने गड़बाघराय गांव में बूथ अध्यक्षों की बैठक भी की, जिसमें जीत का मंत्र दिया गया। अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाए। बूथ जीतो अभियान के तहत सबको अपना बूथ मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर आपको चुनाव में किसी तरह से डराया या धमकाया जाता है तो सीधे उन्हें बताए वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News