#JaunpurNews : चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे थे डॉ. सिद्धार्थ, बसपा ने पार्टी से निकाला | #NayaSaveraNetwork

चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे थे डॉ. सिद्धार्थ, बसपा ने पार्टी से निकाला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लगभग एक दशक से बसपा की राजनीति से जुड़े रहे डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ को पार्टी नेतृत्व के आदेश पर जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता व अनुशासनहीनता का आरोप लगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष के अनुसार इसे लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी। बहुजन समाज पार्टी जिला यूनिट ने बुधवार को डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम भरती ने इसकी पुष्टि जारी अपने पत्र से कर दी है। भारती ने बताया कि डॉ. सिद्धार्थ की अनुशासनहीनता तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत लगातार मिल रही थी। उन्हें कई बार इस संबंध में चेतावनी भी दी गई थी, फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। शिकायतों की गहराई से जांच में आरोप सही पाया गया। इसलिए पार्टी मूवमेंट के हित में उन्हें बाहर कर दिया गया।

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ