#JaunpurNews : परीक्षा दे रहे छात्र को वीडियो कॉल पर देखा माँ ने तब मिली राहत | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : परीक्षा दे रहे छात्र को वीडियो कॉल पर देखा माँ ने तब मिली राहत  | #NayaSaveraNetwork


  • पाकिस्तानी कोड प्लस 92 वाले नंबर से कॉल कर साइबर अपराधियों ने मांगे ₹20000
  • प्रोफेसर ने मां को वीडियो कॉल पर दिखाया बेटे को 

नया सवेरा नेटवर्क


जौनपुर। साइबर अपराधियों के रोज नए तरीकों से लोग खासे परेशान दिख रहे हैं। शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी को रेप केस में फंसे होने का बताकर साइबर अपराधियों ने पुलिस बनकर उसकी मां को पाकिस्तानी कोड वाले नंबर से व्हाट्सएप कॉलकर पैसे की मांग की। बहन अलर्ट हुई और प्रोफेसर से बात कर वीडियो कॉल किया मां ने परीक्षा दे रहे बेटे को देखा तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को साइबर अपराधियों ने विश्वविद्यालय के एक छात्र की मां को फोन कर उसके बेटे को रेप में फंसे होने के जानकारी दी और इस मामले को रफा दफा करने के लिए बीस हजार रुपये की मांग की गई पैसा ना देने पर खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दी गई। इस फोन के बाद छात्र की मां और बहन दोनों परेशान हो गए घर में माहौल पूरा बदल गया।

छात्र की बहन भी विश्वविद्यालय की छात्रा है वह अलर्ट हुई और उसने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर को कॉल कर तुरंत घटना की जानकारी दी। प्रोफेसर ने माँ को वीडियो कॉल पर परीक्षा दे रहे छात्र को दिखाया और विश्वविद्यालय की बिल्डिंग आदि देखने के बाद माँ को चैन मिला।

विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही है अगर आपके परिवार में किसी को फोन कर किसी घटना में फंसे होने की जानकारी के एवज में पैसे की मांग की जा रही हो तो , बिल्कुल डरे नहीं और साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ASGI JAUNPUR | ADI SHANKARACHARYA GURUKUL INSTITUTE | Academy for IIT- JEE & NEET | ADMISSION OPEN - Std. 9th & 10th | Std. 11th & 12th (Science) CBSE Board | Special Focus on IIT-JEE & NEET FACULTIES FROM KOTA | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ