#JaunpurNews : भीषण गर्मी में आमजनमानस को पेयजल की समस्या का सामना न करना पडे़: जिलाधिकारी | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : भीषण गर्मी में आमजनमानस को पेयजल की समस्या का सामना न करना पडे़: जिलाधिकारी  | #NayaSaveraNetwork
 जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों सहित ऐसी जगहें जहां पर प्रायः आमजनमानस की भीड़ होती है वहॉ पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित कराये, जिससे इस भीषण गर्मी में आमजनमानस को पेयजल की समस्या का सामना न करना पडे़।  उन्होंने जनपद के संभ्रान्त नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं आदि से अपील किया है कि वे भी अपने स्तर से अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था करने हेतु अपने क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद से सम्पर्क करे और अपने-अपने पूर्वजों/प्रियजनों के नाम से इस पहल में अपना योगदान दे। 
#JaunpurNews : भीषण गर्मी में आमजनमानस को पेयजल की समस्या का सामना न करना पडे़: जिलाधिकारी  | #NayaSaveraNetwork

उन्होंने बताया है कि नगर पालिका के द्वारा जगह का चयन किया जायेगा और शिलापट्ट पर लगवाने वाले का नाम या उनके पूर्वजों/प्रियजनों का नाम अंकित होगा। इस पुनीत कार्य के लिए अधिक से अधिक लोग अपना सहयोग अवश्य दे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर पवन कुमार ने अवगत कराया है कि प्रथम चरण में अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के पश्चात द्वितीय चरण में स्थायी प्याऊ की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने जनपद के संभ्रान्त नागरिकों, स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील किया है कि अस्थायी/स्थाई प्याऊ की व्यवस्था हेतु सीयूजी नम्बर 8707073308 पर सम्पर्क कर सकते है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*ADMISSION OPEN | S S PUBLIC SCHOOL | A Co-Educational School, Affiliated to CBSE New Delhi for Senior Secondary Education (10+2) | Affiliation No.: 2132085 | You Give Us Raw We Will transform them as..! AN EXPERT | 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003 | Follow us on: https://www.facebook.com/sspublicjnp@sspinp | https://instagram.com/sspublicschool_jnp | Website: www.sspublicschoolinp.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ