BREAKING

#AmethiNews : प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील | #NayaSaveraNetwork

#AmethiNews : प्रियंका गांधी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अमेठी लोकसभा के जायस में रोड शो किया और इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका को देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर खड़े नजर आए। जगह-जगह फूल ,माला लेकर बच्चे, बूढ़े ,महिलाएं ,जवान सभी प्रियंका गांधी का स्वागत करने को लेकर उसे उत्सुक दिखे ,अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील प्रियंका गांधी ने की ।

प्रियंका के साथ रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मौजूद थे, रोड शो जायस में बस स्टैंड से शुरु हुआ,जहां पर एडवोकेट हाजी इशरत हुसैन ने अपने समर्थको के साथ प्रियंका को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया , जगह-जगह पर स्थानीय जायस निवासी फूल माला तो लेकर साथ खड़े ही थे, नारों से प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा का के प्रति अपना समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे।

श्रीमती वाड्रा जायस में तमाम लोगों को वह इसी तरीके से भाव दर्शाती नज़र आईं कि जैसे वह उनको बहुत अच्छे से पहचान रही हों, और इशारों इशारों में प्रियंका गांधी लोगों से हाल-चाल पूछ रही थीं ,हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं,और जगह-जगह पर जो फूल माला उनको मिल रहे थे उससे प्रियंका गांधी काफी भाव विभोर होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं। जायस के लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका कहीं - कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं, और कहीं पर गाड़ी के उपर ही बैठकर खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे धीरे झूम रही थीं, प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं,

पूरे रास्ते इशारों से में प्रियंका गांधी ने जायस के लोगों को अपना प्यार और स्नेह के साथ पुराने संबंधों का भाव भी प्रदर्शित किया। प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं - कार्यकर्ताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं - कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया और वहाबगंज तक हुए रोड शो के दौरान जायस के स्थानीय निवासियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे आगे चल रहे थे ।

*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें