कृष्णा सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क
रोहतास, बिहार। बहुजन समाज पार्टी से काराकाट लोकसभा सीट से धीरज कुमार सिंह (भान जी) ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने से पूर्व उन्होंने मां मुंडेश्वरी मंदिर में जाकर अक्षय तृतीया पर पूजा-अर्चना की और माता से जीत की कामना की। दर्शन करने के बाद जिला मुख्यालय सासाराम में नामांकन स्थल पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उनके प्रस्तावक भी रहे। सिंह ने नामांकन दाखिल करने के बाद जिला मुख्यालय में स्थापित महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सतेंदर सिंह, अरविंद सिंह, अनिमेष सिंह, नीलू सिंह, सोनू सिंह, पंकज सिंह, मनोज रघुवंशी, आशू सिंह, चंदन पाठक, लाल बचन राय सहित तमाम समर्थक मौजूद रहे।
.jpg)
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg) |
Ad
|
 |
AD |
 |
Ad
|