BREAKING

#VaranasiNews:वोटरों से शालीन व्यवहार करें, ड्यूटी जिम्मेदारी से करें : सीपी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम एस. राजलिंगम ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में चुनाव ड्यूटी में तैनात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षाकर्मी और अफसर वोटरों से शालीन व्यवहार करें। अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं।


जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि कोई मतदाता बूथ के अन्दर मोबाइल लेकर न जाए। पोलिंग एजेंटों के बैठने की बूथों से अलग व्यवस्था की जाएगी। वोटरों की सहायता के लिए अलग काउंटर बनेगा। भीषण गर्मी को देखते हुए टेंट और पेयजल के साथ ही मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पुलिस कमिश्नर ने निर्देशित किया कि कोई भी मतदाता चाहे वह एमपी या एमएलए का सुरक्षागार्ड क्यों न हो, बूथ के अंदर असलहा लेकर मतदान करने या कराने नहीं जाएगा। पोलिंग पार्टी को ईवीएम प्राप्त होने के बाद उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें