#BareillyNews : साहित्य परिषद डाॅ. सूर्य दीक्षित को जून में देगी अटल साहित्य सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बरेली शाखा डाॅ सूर्य प्रताप दीक्षित को जून में अटल साहित्य सम्मान देगी।बृजलोक कालोनी स्थित विद्यामंदिर के सभागार में हुई बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से लखनऊ विश्वविद्यालय में हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे प्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ सूर्य प्रताप दीक्षित को अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
प्रांतीय महामन्त्री डाॅ शशि बाला राठी ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री एवं बरिष्ठ कवि रहे अटल विहारी बाजपेई की जयन्ती 25 दिसम्बर को अटल साहित्य सम्मान का आयोजन किया जाता है परंतु इस बर्ष भुवनेश्वर में साहित्य परिषद की राष्ट्रीय गोष्ठी के कारण यह सम्मान नहीं दिया जा सका था जिसे अब जून के दूसरे सप्ताह में दिया जाएगा।
प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि आगामी जुलाई मे नवीन जनपदीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होने मौजूद सभी पदाधिकारियों से अटल साहित्य सम्मान समारोह को सफल बनाने का अनुरोध किया। जनपदीय मंत्री डाॅ ब्रजेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कवि आनन्द गौतम, निरुपमा अग्रवाल, उमेश चन्द्र गुप्ता, डाॅ. अखिलेश कुमार गुप्ता, रोहित राकेश, प्रवीण शर्मा, आरपी सिंह, डीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Bareilly
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)

%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)