#AyodhyaNews : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, सरयू घाट पर महाआरती में भी हुईं शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अयोध्या। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बुधवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया। श्रीमती मुर्मू ने यहां अपने संक्षिप्त दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर से की जहां उन्होने रामभक्त हनुमान जी का दर्शन पूजन किया और आरती उतारी। बाद में उनका काफिला श्रीरामजन्मभूमि की ओर रवाना हो गया।
राष्ट्रपति ने जन्मभूमि पर दिव्य और भव्य बन रहे राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Ayodhya
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News