#JaunpurNews : भारत रत्न चौधरी चरण की मनाई गई 37वीं पुण्य तिथि | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सिंचाई विभाग में स्थित चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की  अध्यक्षता मिर्जा जावेद सुल्तान ने की। मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव अशोक यादव ने कहा कि चौधरी साहब गांव, गरीब, किसान, मजलूमों के भगवान थे।


 ऐसे महामानव हजारों साल में एक बार पैदा होता है। अध्यक्षता कर रहे मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि चौधरी साहब जीवन भर गरीबों, असहायों और किसानों की दिशा व दशा सुधारने में जीवन पर्यंत संघर्ष किया। साहिल आब्दी ने कहा कि चौधरी साहब सिर्फ किसानों के ही नहीं बल्कि दबे-कुचले बेरोजगारों के नेता थे। कार्यक्रम में राम आश्रय वि·ाकर्मा, रघुनाथ यादव, दयाशंकर यादव, साहब लाल यादव, हैदर मेहंदी बाबू, तौकीर हसन सिंटू, अहमद हसन मोनू आदि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। चौधरी साहब की 37वीं पुण्यतिथि पर मिर्जा जावेद सुल्तान व अशोक कुमार यादव ने रक्तदान कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ