#JaunpurNews : भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मनाई गई 37वीं पुण्य तिथि | #NayaSaveraNetwork
- किसान, गरीब, मजलूमों के भगवान थे चौधरी साहब : अशोक
- जीवन भर किसानों की दशा सुधारने के लिए संघर्ष करते रहे चौधरी साहब : मिर्ज़ा जावेद
- पार्टी पदाधिकारियों ने किया रक्तदान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 37वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सिंचाई विभाग में स्थित चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिर्जा जावेद सुल्तान ने की।मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव अशोक यादव ने कहा कि चौधरी साहब गांव, गरीब, किसान, मजलूमों के भगवान थे। ऐसे महामानव हजारों साल में एक बार पैदा होता है।
अध्यक्षता कर रहे मिर्जा जावेद सुल्तान ने कहा कि चौधरी साहब जीवन भर गरीबों, असहायों और किसानों की दिशा व दशा सुधारने में जीवन पर्यंत संघर्ष किया। साहिल आब्दी ने कहा कि चौधरी साहब सिर्फ किसानों के ही नहीं बल्कि दबे-कुचले बेरोजगारों के नेता थे। कार्यक्रम में राम आश्रय विश्वकर्मा, रघुनाथ यादव, दयाशंकर यादव, साहब लाल यादव, हैदर मेहंदी बाबू, तौकीर हसन सिंटू, अहमद हसन मोनू आदि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। चौधरी साहब की 37वीं पुण्यतिथि पर मिर्जा जावेद सुल्तान व अशोक कुमार यादव ने रक्तदान कर चौधरी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Tags:
Daily News
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur Update
Local News
recent
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)