#NarsinghpurNews : इंजीनियर दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में लोकायुक्त पुलिस ने विद्युत ग्रामीण जूनियर इंजीनियर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने सुबह जिला मुख्यालय में विद्युत ग्रामीण जूनियर इंजीनियर नागेन्द्र सिंह को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मगरधा निवासी केदार पटेल पर बिजली चोरी का केश बनाने के बाद उसको रफा दफा करने के नाम पर 20 हजार रूपए की मांग की गई थी, जिसमें पहली किश्त दस हजार रूपए देते हुए लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को रंगेहाथ पकड लिया। आरोपी इंजीनियर के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |

%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)
