#VaranasiNews : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइकें बरामद | #NayaSaveraNetwork

#VaranasiNews Vicious vehicle thief arrested, three stolen bikes recovered

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। कैंट पुलिस ने एक शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। दोनों वाहन चोर काफी दिनों से वाराणसी व आसपास के इलाके में सक्रिय थे। ऐसे में पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही। एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने गिरफ्तारी व बरामदगी के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि कैंट पुलिस को सूचना मिली कि कैंटोमेंट कंपाउंड के पीछे दो शातिर चोर चोरी की बाइकों के साथ मौजूद हैं। किसी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक को पकड़ लिया। वहीं एक पुलिस को चकमा देकर झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार चोरी की बाइक बरामद की। एसीपी ने बताया कि दोनों शातिर चोर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। हाल के दिनों में वाहन चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस को शातिर चोरों की तलाश थी। गिरफ्तार चोर की पहचान मिथिलेश गौतम उर्फ अजय पुत्र दुखहरन गौतम निवासी कोइना, थाना जलालपुर जौनपुर के रूप में हुई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय राज वर्मा, उपनिरीक्षक सत्यम यादव, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, आयुष पाण्डेय, हेड कांस्टेबल बृजबिहारी ओझा, कांस्टेबल सचिन मिश्रा, आशीष मिश्रा, सर्विलांस सेल से हेड कांस्टेबल दिवाकर वत्स शामिल रहे।



*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ