#SultanpurNews : शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सेवानिवृत्ति सम्मान | #NayaSaveraNetwork

#SultanpurNews : शिक्षक विनोद पाण्डेय का किया गया सेवानिवृत्ति सम्मान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुल्तानपुर। विकास खण्ड करौंदी कला में प्राथमिक विद्यालय शुकुलपुर के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय का विदाई एवं सम्मान समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि सुइथा ब्लाक प्रमुख उमेश तिवारी,ग्राम प्रधान राना प्रताप सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नागेन्द्र मिश्र, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाअध्यक्ष, दिलीप पाण्डेय,मंत्री एच बी सिंह,उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह,मंत्री संदीप सिंह,संजय यादव,मिथिलेश यादव,एआरपी अशोक पाण्डेय,सुरेन्द्र मिश्र,पी एन झा,सुरेश यादव,आशुतोष उपाध्याय, जिलेदार सिंह,कमलेश सिंह,रमा शंकर पाण्डेय,पंकज मिश्र,विवेक झा,रेनू बाला,तारावती,रीता यादव,टीएससी टी की जिला उपाध्यक्ष पूनम झा, सूर्यकुमार सिंह सहित विद्यालय के बच्चों द्वारा गुरूजी पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया। 

सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक पाण्डेयजी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया,तथा पाण्डेय जी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए शिक्षक हित में किए गए कार्य की सराहना करते हुए शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन करने की अपील करते हुए नम आंखों से विदाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द यादव,सुरेन्द्र यादव,अरुण सिंह अपने गुरूजी के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था।कार्यक्रम का संचालन ब्लाक व्यायाम शिक्षक संजय सिंह एवं विजय उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविन्द यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। यह जानकारी ब्लाक मीडिया प्रभारी के सी मिश्र ने दी।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

 
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ