#SaharanpurNews : विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, बोले- सहारनपुर को बना दिया था मजहबी उन्माद का केंद्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सहारनपुर। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सहारनपुर के गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी विपक्ष पर गरजते हुए विपक्ष पर जमकर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने शहर में हो रहे विकास कार्यों को भी गिनाया।
- यहां बेटियां सुरक्षित नहीं थीं
सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सुरक्षित नहीं था। मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे।
- सहारनपुर में हो रहे ये विकास कार्य
सीएम ने आगे कहा कि अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सपेसवे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान और हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |