मुंबई। साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ का धमाकेदार टीजर आउट हो गया है। कुली के टीजर को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को दमदार एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा।
- कुली का टीजर
जेलर के बाद रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार अभिनेता कुली के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में कुछ लोग एक गोदाम में सोने की कालाबाजारी करते दिख रहे हैं। तभी वहां रजनीकांत की एंट्री होती है और वह धमाकेदार एक्शन के साथ उन गुंडों की छुट्टी कर देते हैं। टीजर में रजनीकांत लोहे की जंजीर के जगह सोने की जंजीर से दुश्मनों का हाल बेहाल करते नजर आ रहे हैं।
- रजनीकांत की 171वीं फिल्म है कुली
कुली को साउथ फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स ने किया है। कुली का म्यूजिक अनिरुध रविचंदर का है। स्टंट जोड़ी अनबरीव को फिल्म के लिए चुना गया है। हालांकि फिल्म की बाकी स्टार कास्ट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि ये रजनीकांत के फिल्मी करियर की 171वीं फिल्म है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ