नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला एक छात्र सोमवार को छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में पकड़ लिया गया। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्र के मोबाइल से वीडियो डिलीट करा दिया गया है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है।
राजापुर में एक छात्रा किराये पर रहती है। वहीं पड़ोसी में बलरामपुर का मनबोध नाम का छात्र भी किराये पर रहता है। छात्रा ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि 14 अप्रैल की शाम को वह अपने बाथरूम में नहा रही थी। इस बीच आरोपी छात्र वहां पहुंच गया। बाथरूम के रोशनदान से उसका नहाते हुए वीडियो बनाने लगा। रोशनदान से हरकत का आभास होते ही छात्रा सतर्क हो गई। शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। छात्रा ने बाहर निकलकर देखा तो आरोपी छात्र मनबोध मोबाइल से वीडियो डिलीट कर रहा था। छात्रा ने शोर मचाया और आरोपी को पकड़ लिया गया। इसके बाद 1090 पर सूचना दी।
बाद में कैंट पुलिस भी आ गई। पुलिस ने छात्र के खिलाफ छेड़खानी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनबोध पढ़ाई में टॉपर रहा है। बीएससी करने के बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आया था। पकड़े जाने पर वह माफी की गुहार लगाता रहा लेकिन पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ