#PrayagrajNews : सीनियर डीसीएम ने संभाला कार्यभार | #NayaSaveraNetwork

#PrayagrajNews : सीनियर डीसीएम ने संभाला कार्यभार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के नए सीनियर डीसीएम शशिकांत त्रिपाठी ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह झांसी मंडल में इसी पद पर कार्यरत थे। शशिकांत 2009 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया जबकि परास्नातक जेएनयू से किया। शशिकांत त्रिपाठी की पहली तैनाती वर्ष 2012 में उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर थी। इसके बाद मंडल में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ मंडल में सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में उप मुख्य परिचालन प्रबंधक, एफओआईएस, आगरा में मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक-गुड्स के पद की जिम्मेदारी उठा चुके हैं। शशिकांत त्रिपाठी को झांसी मंडल में गतिशीलता और रेत, फ्लाईएश व बाजरा माल लदान के उत्कृष्ट कार्य के लिए 2021 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

 
*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें