#PrayagrajNews : प्रयागराज: सुरक्षा, सुशासन और विकास के बनाए प्रतिमान : भाजपा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। भाजपा का 45वां स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने भाजपा का ध्वज फहराया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुरक्षा, सुशासन व विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ संख्या 210 पर बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक की। साथ ही मतदाताओं से सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर के नेतृत्व में सुभाष चौराहे से पत्थर गिरजाघर तक बाइक रैली निकाली गई। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर के सभी 15 मंडल एवं 1216 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से समया माई मंदिर और भारद्वाज मुनि आश्रम पर हनुमान चालीसा का पाठ एवं गीत-संगीत व भजन की प्रस्तुति हुई। इस अवसर रणजीत सिंह, रमेश पासी, देवेंद्र नाथ मिश्रा, संजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, डॉ. एलएस ओझा, विभव शास्त्री, सुभाष वैश्य, शिखा रस्तोगी, प्रशांत शुक्ला, आनंद वैश्य सुदर्शन, अर्चना शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, आनंद दुबे आदि उपस्थित रहे।
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
