बिपिन श्रीमाली@ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में मंगलवार की सुबह 9 बजे दर्शन पूजन करने आई एक महिला का पर्स मंदिर के अंदर भीड़ में गिर गया। एक दर्शनार्थी द्वारा पर्स मिलने पर पुलिस को दे दिया गया। बताते हैं कि देवकली थाना केराकत निवासी अल्का सिंह पत्नी सतीश सिंह मंगलवार सपरिवार दर्शन पूजन करने आई थी। अल्का का पर्स मंदिर में गिर गया था। एक घंटे के बाद वह पर्स खोजते हुए मंदिर में पहुंच गई।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी धनई प्रसाद ने अल्का से पूछा क्यों परेशान हो तो उसने बताया कि उसका पर्स खो गया है। पर्स के अंदर रखे रुपए के बारे में पूछा तो उसके द्वारा बताए गए रुपए के आधार पर पैसे रहने पर पुलिसकर्मी ने उसे पर्स सुपुर्द कर दिया। पर्स मिलने के बाद दर्शनार्थी खुशी खुशी पुलिसकर्मी को अपने परिवार के साथ आभार व्यक्त करते हुए घर को चली गई।
Ad |
विज्ञापन |
Ad |
0 टिप्पणियाँ