#EntertainmentNews: निरहुआ और आम्रपाली दूबे का भक्ति गीत 'छवि देख रघुवर की' हुआ रिलीज | #NayaSaveraNetwork

#EntertainmentNews: निरहुआ और आम्रपाली दूबे का भक्ति गीत 'छवि देख रघुवर की' हुआ रिलीज  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे की भोजपुरी फिल्म ‘माईः प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का भक्ति गीत ‘छवि देख रघुवर की’ रिलीज हो गया है। छवि देख रघुवर की गाना के जरिये राम और सीता के पहली बार एक दूसरे से रूबरू होने के पल को प्रस्तुत किया गया है। जहां राम और सिया की झांकी इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है, वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली को एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हुए दिखाया गया है। इस गाने को प्रियंका सिंह और साजन मिश्रा ने मिलकर गाया है। गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘छवि देख रघुवर की’ को प्रियंका सिंह और साजन मिश्रा ने गाया है। इसके लेखक प्यारेलाल यादव है। वहीं, इसका संगीत रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और निशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म का निर्देशन एवं संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। फिल्म में एक बेटे का अपनी मां के प्रति समर्पण को बड़े ही सिंपल तरीके से दिखाया गया हैं। फिल्म में दिखाया गया कि एक बेटा अपनी मां के खातिर ऐशो आराम की जिंदगी छोड़कर एक भिक्षुक का जीवन जीने के लिए तैयार हो जाता है।

*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Adi Shanakracharya Gurukul Institute | JEE/NEET/Foundation Courses | Now in: Jaunpur - Indrasani Complex, Balua Ghat Jaunpur, (Uttar Pradesh) | 'KOTA Academy with You'*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ