#MumbaiNews : यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे पीयूष गोयल का चुनाव प्रचार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल सोमवार 15 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पर आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे उनका आगमन मुंबई एयरपोर्ट पर होगा, जहां भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता के नेतृत्व में उनके सैकड़ों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 

भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष तथा मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता ने बताया कि उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री बृजेश शुक्ला,  अंकुर जैन, संजीव जायसवाल, दिनेश जायसवाल, लक्ष्मी जी एडवोकेट का भी आगमन हो रहा है। नितिन गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दो दिवसीय दौरा केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल के चुनाव प्रचार के मद्देनजर हो रहा है। 

इन दो दिनों में वे उत्तर मुंबई के कारण प्रचार सभाओं में हिस्सा लेंगे तथा उत्तर भारतीय एवं अग्रवाल, वैश्य समाज के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अबकी बार चार सौ पार' मिशन को अंजाम देने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील करेंगे। नितिन गुप्ता ने उक्त प्रचार सभाओं में उत्तर भारतीय समाज के लोगों से भारी तादाद में उपस्थित रहने की अपील की है।


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें