#MumbaiNews: आचार संहिता के चलते सादगी से मनाया जाएगा प्रकाश सुर्वे का जन्मदिन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मागाठाणे विधानसभा के लोकप्रिय शिवसेना विधायक तथा विभाग प्रमुख प्रकाश दादा सुर्वे का 19 अप्रैल,शुक्रवार को जन्मदिन है। कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आचार संहिता के चलते इस वर्ष उनका जन्मदिन अत्यंत सादगी के साथ मनाया जाएगा।
दहिसर पूर्व अशोक वन के यूनिवर्सल स्कूल के बगल में स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2: बजे तक आयोजित कार्यक्रम में लोगों से आचार संहिता के अनुरूप उनका जन्मदिन मनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम के पश्चात उन्हें प्रचार के लिए हिंगोली जाना है, इसलिए समय से ही पहुंचने का निवेदन किया गया है।