#MumbaiNews : महिलाओं को घरघंटी का उपहार देगा उत्तर भारतीय संघ | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र दिवस, महाराष्ट्र राज्य के गठन का प्रतीक है , जो एक मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के महाराष्ट्र और गुजरात के भाषाई राज्यों में विभाजन के बाद हुआ था। यही कारण है कि पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीयों की प्रमुख सामाजिक संस्था उत्तर भारतीय संघ ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महाराष्ट्र दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। 

संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र संतों और वीरों की भूमि है। यह धरती हमारे लिए पवित्र और महान है। महाराष्ट्र दिवस हमारे लिए भी स्वाभिमान और यहां की संस्कृति से गहरे लगाव का प्रतीक है। यही कारण है कि उत्तर भारतीय संघ ने महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण और नारी आत्मनिर्भरता की दिशा में जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त घरघंटी का उपहार देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की धरती ने उत्तर भारतीय समाज को बहुत कुछ दिया है।

 हमारा भी कर्तव्य है कि हम महाराष्ट्र दिवस के माध्यम से इस धरती के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त कर सके। ज्ञातव्य है कि संस्था के सभी पदाधिकारियों द्वारा एक मत से लिए गए निर्णय के बाद, उत्तर भारतीय संघ पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन वितरण, रक्तदान शिविर जैसे अनेक प्रेरणादायक सामाजिक काम करता आ रहा है।


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ