#MumbaiNews : बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने की सलमान खान से मुलाकात, तस्वीर हुई वायरल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक आशीष शेलार ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शेलार ने स्वास्थ्य देखभाल और जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के क्षेत्र में अभिनेता और परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। शेलार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सलमान खान और उनके परिवार से मुलाकात करने की जानकारी साझा की। पश्चिम बांद्रा के विधायक ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह अभिनेता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान के साथ नजर आ रहे हैं। 

#MumbaiNews : बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने की सलमान खान से मुलाकात, तस्वीर हुई वायरल | #NayaSaveraNetwork

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ”दोपहर के भोजन पर सलीम खान, हेलेन, सलमान खान और परिवार से मिलकर खुशी हुई। स्वास्थ्य देखभाल और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। सलीम जी ने इसे शुरू किया था और दो दशकों से पूरी ईमानदारी के साथ यह सामाजिक कार्य अब भी जारी है।”  मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में 20 मई को मतदान होगा उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर हैं और यहां 48 लोकसभा सीटें हैं।  


*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*नेहरु बालोद्यान स्कूल समूह, जौनपुर | आप हमें अबोध बालक दीजिये.... हम आपको सुबोध नागरिक देंगे... | हमारे पुराने छात्र (Alumni) - अबोध बालक जिनको नेहरु बालोद्यान ने सुबोध नागरिक बनाया | KANHAIPUR, JAUNPUR Transport Incharge: 9554586608, 6393167322 | शाखाए :- वन विहार रोड, 06393167322, 9415234111 | हुसेनाबाद - 9415349820, 9450089310*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


नया सबेरा का चैनल JOIN करें