#MumbaiNews : बेस्टी एजुकेशन का अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न | #NayaSaveraNetwork

#MumbaiNews : बेस्टी एजुकेशन का अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न  | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर के तत्वावधान एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ बैजनाथ शर्मा मिंटू के संयोजन एवं खूबसूरत संचालन में शुक्रवार दिनांक 19 अप्रैल 2024 को आनलाइन उत्कृष्ट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुंबई से वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट साहित्यकार डॉ सागर त्रिपाठी ने किया।

आमंत्रित साहित्यकारों में विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर राम कृष्ण तिवारी (अबु धाबी),कुसुम तिवारी झल्ली(मुंबई), डॉक्टर नीलिमा पांडेय(मुंबई),डॉ वर्षा सिंह,कविता पंत अहमदाबाद, कविता झा, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप  (मुंबई अध्यक्ष),अनिता चौधरी 'अनिल',शिशिर देसाई सनावद मध्य प्रदेश से उपस्थित थे।

 उपस्थित सभी साहित्यकारों ने जहां अंतरराष्ट्रीय पटल से खूबसूरत काव्य पाठ किया वहीं सागर त्रिपाठी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी की रचनाओं की सराहना करते हुए छंद, सवैया एवं ग़ज़ल सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संचालक मिंटू ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और कवि सम्मेलन का समापन किया।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें