#MandiNews: कंगना ने की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को भांबला स्थित अपने निवास स्थान पर सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुने हुए भाजपा समर्थित पंचायत प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान कंगना ने सभी के साथ अपनी स्थानीय मंडयाली बोली में संवाद किया।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |



