नया सवेरा नेटवर्क
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। इस दुर्घटना में चार महिलाओं की मौत हो गयी और 24 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को अपनी पुत्री की ससुराल बेलधारा गांव में नामकरण संस्कार में शामिल होने आया था। शनिवार की सुबह वापस जाते समय द्वारिकापुर गांव के पास चालक लाइट सही करने लगा,तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ