#LucknowNews: नवरात्र के पहले दिन हुनरमंद बेटियों का हुआ सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। चैत्र नवरात्र के मौके पर मंगलवार को केसरी खेड़ा वार्ड का नाम रोशन करने वाली हुनरमंद बेटियों को पार्षद देवेन्द्र सिंह यादव ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में नृत्यांगना, लेखिका, चित्रकार व खिलाड़ी बेटियां शामिल थीं। मानक नगर में हुए सम्मान समारोह में नृत्यांगना पलक शर्मा, लेखिका प्रतिष्ठा सिंह बिष्ट, नृत्यांगना विदुषी शुक्ला, चित्रकार दीक्षिता शुक्ला, कथक नृत्यांगना श्रीयांशी विश्वकर्मा, शगुन सिंह, कबड्डी खिलाड़ी राज यादव को सम्मानित किया। पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार अपनाएंगे तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। समारोह में श्याम प्रताप सिंह ,आशीष कुमार, शैलेंद्र सक्सेना, तनु कुमारी व मोहिनी मिश्रा मौजूद रहीं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News