नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। विकासनगर पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपित रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बीते जनवरी में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। विकासनगर पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराया कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान पर रहती है।
बीते जनवरी में दूर का रिश्तेदार कानपुर के घाटमपुर निवासी आदर्श सचान उनके घर आया था। 26 जनवरी को पति काम पर गए थे। इस बीच अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर वह धमकाने लगा। पुलिस में शिकायत करने के नाम पर वह जान से मारने की धमकी देता था। इंस्पेक्टर विकासनगर विपिन सिंह ने बताया कि आरोपित को कानपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ