#JharkhandNews : पूर्व मंत्री लालचंद महतो का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रांची। झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का पार्थिव शरीर यहां विधानसभा परिसर लाया गया जहां विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट से उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर लाया गया था। इससे पहले मंत्री बेबी देवी ने भी शोकाकुल परिवार से रांची के लालपुर स्थित अपार्टमेंट में मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया और निधन पर शोक जताया।
![]() |
Ad |