#JaunpurNews : ट्रक और कार की टक्कर में दो घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय, जौनपुर। नगर के स्टेट बैंक शाखा के पास शनिवार की रात ट्रक ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जैगहां गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश गुप्ता उर्फ बब्लू पुत्र दामोदर मुंबई से शादी में आए अपने 30 वर्षीय दोस्त दीपक शर्मा निवासी राजाडीहा जिला बस्ती के साथ देर रात शाहगंज के निकट एक ढाबे पर कार से खाना खाने जा रहा था। डोभी मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक उनकी कार में टक्कर मारते हुए निकल गया। इस हादसे में दोनों साथी घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें बब्लू की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची घटना की जांच में जुट गई।


*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मोहम्मद हसन गर्ल्स इण्टर कालेज हमाम दरवाजा, जौनपुर | सभी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क नहीं लिया जायेगा | सुविधायें - 1. हर समय जनरेटर की सुविधा, 2. नये हाइटेक कम्प्यूटर लैब की सुविधा, 3. नई लाइब्रेरी की सुविधा, 4. ठंडा शुद्ध पेय जल, 5. हॉबी क्लास की सुविधा | प्रवेश के लिए निम्न मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क करें- 7860393716, 8563063786 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ