#JaunpurNews : हैलो डाक्टर दीदी! कार्यक्रम के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं को किया गया जागरूक | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : हैलो डाक्टर दीदी! कार्यक्रम के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं को किया गया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं ग्रुप एम प्रा.लि. द्वारा चलाए जा रहे हैलो डाक्टर दीदी कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर पंचायत सिरकोनी में हैलो डाक्टर दीदी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित गर्भवती व धात्री महिलाओं के बच्चों को पोषण तथा स्वच्छता सम्बंधित बारिकियों की जानकारी दी गई तथा शून्य से छह माह के बच्चों को सिर्फ मां का ही दूध देना चाहिए, पानी की एक बूंद भी नहीं देना चाहिए तथा 6 माह के बाद ऊपरी आहार भी देना चाहिए तथा बच्चों के साफ-सफाई व खान-पान से सम्बंधित कार्ड के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इनका टूल CF कलेंडर बहुत महत्वपूर्ण हैं जो कि महिलाओं को समझने में बड़ी आसानी हो जाती हैं और इनका मुक्त  कॉल सेवा नम्बर 07878781003 भी है जो की लोग फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं और अपने बच्चों को परवरिश पर पोषण व स्वछता सम्बंधित जानकारी मिलती हैं। साथ ही साथ बच्चों के पालन-पोषण के दौरान किस प्रकार से अपने गतिविधियों में सुधार कर बच्चों के स्वस्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इस दौरान ग्रुप एम के एफडी अम्बरीश मौर्य व सुनीता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता सहित काफी महिलाएं उपस्थित रहीं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ