#JaunpurNews : बीएसए का औचक निरीक्षण, दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस, मांगा जवाब | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। दूरभाष पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल द्वारा शुक्रवार को अपरान्ह 12.35 बजे विकासखंड धर्मापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी का औचक निरीक्षण किया गया। 

विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 99 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में सिर्फ 35 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं किया गया था। विद्यालय द्वारा मध्यान्ह भोजन पंजिका में गत 3 कार्य दिवसों में छात्रों के लाभार्थी संख्या क्रमशः 67, 72, 72 दर्ज की गई पाई गई। गत 3 कार्य दिवसों में दर्ज छात्र संख्या के सापेक्ष निरीक्षण तिथि को उपस्थित छात्र संख्या अत्यंत न्यून पाया जाना, संबंधित विद्यालय द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना, प्रथम दृष्टया दृष्टिगत होता है। विद्यालय में छात्रों हेतु खेलकूद सामग्री का अभाव विद्यालय में पाया गया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त गंभीर कमियों के कारण बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा कि क्यों न विभागीय कार्रवाई किया जाये।

#JaunpurNews : बीएसए का औचक निरीक्षण, दो प्रधानाध्यापकों को नोटिस, मांगा जवाब | #NayaSaveraNetwork


इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय पिलखिनी का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में नामांकित कुल 97 छात्रों के सापेक्ष कुल 40 छात्र भौतिक रूप से विद्यालय पर उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध न कराए जाने पर बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया कि क्यों न विभागीय कार्रवाई की जाये।

*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2024-25 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Adi Shanakracharya Gurukul Institute | JEE/NEET/Foundation Courses | Now in: Jaunpur - Indrasani Complex, Balua Ghat Jaunpur, (Uttar Pradesh) | 'KOTA Academy with You'*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ