#JaunpurNews : व्यापारियों में एकजुटता लाता है होली मिलन समारोह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह नगर संरक्षक नन्हे वर्मा के नखास स्थित पैलेस गार्डन पर धूमधाम से रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम के साथ मनाया गया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओं का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि होली मिलन के ऐसे कार्यक्रम से व्यापारियों में एकजुटता आती है जो संगठन के लिए लाभदायक होता है।
नगर पदाधिकारी के द्वारा सभी ट्रेड के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला और नगर के संरक्षक को मंच पर माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि तथा जिला संरक्षक राजदेव यादव, जगदीश चंद्र गाढ़ा, नरेंद्र जायसवाल, श्याम चन्द्र अग्रहरि, अशर्फीलाल जायसवाल, स्वामीनाथ अग्रहरि, मानिकचंद सेठ, विष्णु जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक सन्नी वर्मा मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार सन्नी वर्मा ने व्यक्त किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |