#JaunpurNews : जौनपुर के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे जागरूक | #NayaSaveraNetwork

  • 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव : बाबू सिंह कुशवाहा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के जौनपुर लोकसभा से प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा रविवार को जौनपुर पहुंचे। नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे जागरूक हैं और देश के हर कोने में मिल जाते हैं, चाहे वह मुंबई हो, पुणे हो या देश का कोई भी कोना हो। 2024 का चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, जो लोग संविधान को बचाना चाहते हैं और संविधान पर भरोसा रखते हैं, आस्था रखते हैं वे इंडिया अलायंस के साथ हैं। हम लोगों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि 2024 में हमें भारतीय जनता पार्टी से निजात दिलानी है और इंडिया एलायंस की सरकार को बनाना है।

#JaunpurNews : जौनपुर के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे जागरूक | #NayaSaveraNetwork


पीडीए के नारे पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से गरीबों, दलितों, शोषितों, पिछड़ों और आधी आबादी को उनका हक दिलाने की बात करती रही है, इसीलिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा दिया है। पैराशूट प्रत्याशी के सवाल पर उन्होंने पीएम मोदी और राजनाथ सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि जरा बनारस चले जाइए, जरा लखनऊ चले जाइए और वहां जाकर भी यह सवाल कर लीजिए। उन्होंने जौनपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारे बच्चों को बेरोजगारी, महंगाई से निजात दिलाने के लिए, अग्निवीर योजना को खत्म करने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीताकर संसद भेजना होगा।


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ