#JaunpurNews : अलग-अलग मामलों में छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें डिटेल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने संबंधित मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
- वांछित अभियुक्त को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिले के शाहगंज थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त नैय्यर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय हाल पता उसरहटा थाना शाहगंज को सोमवार को आजाद क्रॉसिंग उसरहटा के पास से गिरफ्तार कर चालान सम्बंधित न्यायालय किया जा रहा है तथा थाना खेतासराय पर दुराचारी एचएस मजारिया है।
- छह वांछित अभियुक्तों को मीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
मीरगंज थाने की पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं से संबंधित छह वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानंद रजक के संचालन में धारा 147, 323, 308, 427 IPC थाना मीरगंज के वान्छित अभियुक्तगण रामभवन यादव पुत्र राजनरायन, चित्रभवन यादव पुत्र राजनरायण यादव, रामश्रृंगार यादव पुत्र भोलानाथ यादव, अशोक यादव पुत्र श्यामनरायण यादव, अनिल यादव पुत्र स्व. श्यामनरायण और प्रियान्शु यादव पुत्र रामभवन निवासी गण ग्राम भटहर (चौधरीपुर) थाना मीरगंज को पुलिस ने भटहर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
- दो वांछित अभियुक्तों को सिकरारा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिकरारा थाने की पुलिस ने धारा 366, 376, 506, 120B भादवि से संबंधित 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सिकरारा के उपनिरीक्षक कश्यप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त मो. इदरीश पुत्र मुस्तफा व अभियुक्ता हद्दून पत्नी मो. इदरीश निवासी गण ग्राम भरतपुर थाना सिकरारा को गुलजारगंज नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।