#JaunpurNews : सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अपने ही प्रत्याशी का पुतला | #NayaSaveraNetwork

  • जौनपुर जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। करंजाकला के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदर के प्रत्याशी का सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुतला फूंका और उनके विरोध में नारे लगाए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी को बदलने की मांग की और कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा तब तक इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे। बता दें कि जौनपुर लोकसभा सदर का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया है। उनके प्रत्याशी बनते ही सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। उनके खिलाफ विरोध पर उतर आए। सोमवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने करंजाकला के सफदरगंज बाजार में तख्तियां बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। बाहरी प्रत्याशी को हटाने की मांग करते हुए जिले के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की मांग की। इस दौरान बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाए और कहा कि यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे में पार्टी प्रत्याशी को बदल दे। 

#JaunpurNews : सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अपने ही प्रत्याशी का पुतला | #NayaSaveraNetwork


जिले में तमाम नेता कार्यकर्ता हैं उन्हीं में से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा का प्रतीकात्मक पुतला फूंक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि प्रत्याशी को तत्काल बदल दिया जाए। इस दौरान सपा नेता अग्रसेन यादव ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव, पोलू यादव, बृजेश यादव पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी, धीरज यादव, सोनू यादव, ऋषभ सोनकर, मोनू यादव, राहुल गौतम , शिवपाल यादव सताई, आशीष कुमार, शुभम, चंद्रजीत, मयंक प्रजापति, बुझारत राम, सरगम विश्वकर्मा जीतलाल मौजूद रहे।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ