#JaunpurNews : जायसवाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : जायसवाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रविवार सायंकाल 6:00 बजे शाश्वत उत्सव वाटिका रुहट्टा में जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति का होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहगंज के निवासी डॉ एसएल गुप्ता ने समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर डॉ गुप्ता ने कहा कि होली मिलन का समारोह आपस में गिले शिकवे मिटाकर प्रेम से रहने का पर्व है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने जनपद के दूर-दूर से आए स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का जनपद के सभी मंडल अध्यक्षों के द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। जिले के पदाधिकारी व नगर के पदाधिकारी भी मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया और जिले के पदाधिकारी के द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ