#JaunpurNews : इमरती की तरह सुजानगंज के 'एटम बम' को भी मिलेगा GI टैग : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : इमरती की तरह सुजानगंज के 'एटम बम' को भी मिलेगा GI टैग : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिस तरह से जौनपुर की इमरती को GI टैग मिला है वैसे ही सुजानगंज की मिठाई 'एटम बम' को भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का काम किया जाएगा। ऐसा कहना है समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह का। वह जिले के सुजानगंज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। 


#JaunpurNews : इमरती की तरह सुजानगंज के 'एटम बम' को भी मिलेगा GI टैग : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork

बैठक में उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी के रणनीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और भाजपा प्रत्याशी को हराने की योजना पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सुजानगंज वालों को भरोसा जताया कि यहां की फेमस मिठाई 'एटम बम' को भी इमरती की तरह विश्व स्तर पर पहचान मिलनी चाहिए क्योंकि 'एटम बम' जैसी मिठाई कहीं और नहीं बनती। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सुजानगंज का विकास भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। 

#JaunpurNews : इमरती की तरह सुजानगंज के 'एटम बम' को भी मिलेगा GI टैग : अशोक सिंह | #NayaSaveraNetwork

केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब जुमेलबाजी को समझ गई है और इस बार भाजपा की 400 पार के सारे दावे की हवा निकलने वाली है। उन्होंने कहा कि जौनपुर को भी ठगने के लिए कृपाशंकर सिंह को भाजपा ने भेज दिया है लेकिन यहां की जनता उन्हें आईना दिखाने का काम करेगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*Admission Open - Session: 2024-25 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSION OPEN: Anju Gill Academy | Katghara, Sadar, Jaunpur | 7705012959, 7705012955 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ