जौनपुर: संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान अप्रैल 2024 के द्वितीय अंतर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक चलाया जाएगा। बैठक में संचारी अभियान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु की गई तैयारियों विशेष रूप से माइक्रो प्लानिंग एवं संवेदीकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलायी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि संचारी अभियान के दौरान सभी विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई कार्यक्रम तथा जन जागरूकता का कार्य किया जाएगा। 



शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम में संवेदीकरण का कार्य, साफ सफाई, झाड़ी की कटाई, उथले हैंडपंप की पहचान तथा इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत एवं शौचालय निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें बेहतर पोषण, उपचार हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र पर संदर्भित किया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा फाइलेरिया मलेरिया कालाजार डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के व्यक्तियों की पहचान किया जाएगा एवं परिवार के सदस्यों का आभा आईडी भी जेनरेट किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील किया है कि घर-घर भ्रमण के दौरान जब आशा कार्यकत्री उनके घर पर जाए तो आशा को जानकारी देने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। बैठक में कार्यक्रम के अन्य सहयोगी विभाग बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विकास विभाग नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, सूचना विभाग उद्यान विभाग नें प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल एवं साथ ही स्वास्थ्य विभाग के समस्त जिला स्तरीय उच्च अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


Admission Open 2024-25 : तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर | #NayaSaveraNetwork
Ad


*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*in Jaunpur City Rent A Room With A Reasonable Price | Book Now 9807374781 | 2 BHK | All Facility Available | Shekhpur Near Jogiapur infront of Tejas Today, Jaunpur | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ