#EntertainmentNws : 'पुष्पा 2' के पहले गाने का प्रोमो जारी, जानें कब रिलीज होगा पुष्पा-पुष्पा सांग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का जादू दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर चलने वाला है। फिल्म का शानदार टीजर और डायनामिक पोस्टर रिलीज होने के बाद से दुनियाभर में इसकी चर्चा हो रही है। अब मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने का प्रोमो जारी कर दिया है।
पुष्पा 2 का नया गाना ‘पुष्पा-पुष्पा’ का प्रोमो जारी हो चुका है। इस गाने को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। मेकर्स ने गाने का प्रोमो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा है कि पुष्पा 2 का फर्स्ट सांग पुष्पा-पुष्पा 1 मई को 11:07 बजे होगा रिलीज।
- कैसा है फिल्म का टीजर
पुष्पा 2 के टीजर में अल्लू अर्जुन का धमाकेदार अवतार दिखाई दे रहा है। विजुअल से लेकर बैकग्राउंड स्कोर और अल्लू अर्जुन की एंट्री तक हर एक चीज माइंड ब्लोइंग है। टीजर में जाथरा का सीक्वेंस दिखाया गया है। जाथरा एक हिंदू आदिवासी देवियों को समर्पित त्यौहार है, जो तेलंगाना राज्य में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल 10 मिलियन से अधिक भक्त 4 दिन का उत्सव मनाने आते हैं। पॉपुलर डायरेक्टर सुकुमार ने इस जाथरा को फिल्म में वापस लाया है और टीजर में इस ग्रैंड और इंटेंस सीक्वेंस की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इस सीक्वेंस की खूबसूरती इसकी प्रामाणिकता और डायरेक्टर के रंगों के कुशल चित्रण में मौजूद है।
- फिल्म का स्टार कास्ट
सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |