#JaunpurNews : विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन रोककर दबंगों ने की तोड़फोड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैजारामपुर गांव के समीप रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को दबंगों ने मिलकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दबंगो को गिरफ्तार कर मामले की पूछताछ में जुट गई है।
शिकारपुर बैजारामपुर रोड से रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए विकसित संकल्प यात्रा वैन होकर गुजर रहा था। वाहन चालक प्रशांत मिश्रा ने बताया कि जैसे ही वह बैजारामपुर गांव के समीप पहुंचा ही था कि एक कार में कुछ अज्ञात लोग सवार होकर वैन को ओवरटेक करके रुकवा लिया और बद्दी बद्दी गालियां देते हुए वैन में तोड़फोड़ करने लगे विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरगुल मचाने के बाद किसी तरह से कार सवार दबंग कार लेकर मौके से फरार हो गए। थोड़ी देर बाद वैन चालक ने इसकी जानकारी सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी और घटना में प्रयुक्त कार के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कार और उसमे बैठे सवार लोगों को पकड़ लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
![]() |
| Ad |


%20%20Mob-%208948273993,%209415234998%20%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A1,%20%E0%A4%97%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0,%20%E0%A4%890%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B00%20%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20-%20B.%20Pharma%20(Allopath),%20D.%20Pharma%20(Allopath)%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE,%20%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%A4%E0%A4%BE.jpg)